फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने में हंगामे के बाद नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 May 2026 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हमला कर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिलाओं ने किया थाने में हंगामा
विज्ञापन

कुत्ते को बांधकर रखने को कहने पर हुए विवाद का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला तिहाई में पड़ोसी से कुत्ते को ठीक से बांधने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगा परिवार की महिलाओं ने थाने में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने 8 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहल्ला तिहाई प्रीतनगर निवासी सविता ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि 30 अप्रैल की रात 9 बजे उनकी पुत्रवधू की शादी की सालगिरह मना रहे थे। पुत्र विपिन छोटे बच्चे को छोडने के लिए जा रहा था। पास ही स्थित फुलराज के कुत्ते ने विपिन को काटने का प्रयास किया। जिस पर विपिन ने फुलराज से कुत्ते को घर में बांधने के लिए कहा। आरोप है कि इस फुलराज व उसकी पत्नि कौशल्या ने गाली गलौज करते हुए विपिन के साथ मारपीट की। विपिन किसी प्रकार जान बचाकर घर में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही आरोपी काफी लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और विपिन के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से विपिन के सिर पर लोहे की राड से हमला किया। जिससे विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जब वह और उसकी बहन चंद्रवती व पड़ोसी महिला बचाने के लिए आई तो उनके साथ भी मारपीट की। विपिन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होेने पर डाक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित पक्ष की महिलाएं थाने में पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर अपराध जितेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के आश्वासन पर महिलाएं शांत होकर लौटी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर फुलराज, कौशल्या, शुभम, साहिल, सुधवा, मुस्कान, सिका, चुनमुन व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें