फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग के बाद अब गांव-गली तक लिखा जाएगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नाम लिखने से शुरू हुआ मामला अब गांव-गली में संचालित खाद्य पदार्थेां के प्रतिष्ठानों तक पहुंच गया है। जांच के अलावा संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर के नाम और पता डिस्प्ले किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम साझा अभियान चलाएगी। मुद्दे को उठाने वाले बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज का कहना है कि सरकार ने सार्थक कदम उठाया है।
विज्ञापन

अलग-अलग जगह जूस और दाल जैसी खान-पान की वस्तुओं में गंदगी की मिलावट के लगातार वायरल हो रहे वीडियो के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच और सत्यापन के निर्देश दिए हैं। आने वाले नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए कईं संगठनों ने भी मांगपत्र प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे थे। हालांकि मंगलवार को जिले में निर्देशों का कोई असर नजर नहीं आया। खाद्य विभाग की अधिकारी अर्चना धीरान का कहना है कि अभी तक आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें