फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चालक को नींद की झपकी आने पर ट्रोला फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ों में फंसने से बड़ा हादसा टला, चालक को मामूली चोट लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रोला अनियंत्रित होकर परतापुर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। ट्रोला नीचे पेड़ों में फंसकर रुक गया। हादसे में चालक बाल-बाल बचा। उसको ज्यादा चोटें नहीं आई। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा।

ट्रोला मालिक रामकिशन पुत्र साधुराम निवासी गांव होली शाहपुरा जिला जयपुर, राजस्थान ने बताया कि चालक मनजीत निवासी गांव बलहेड़ी थाना गाड, जिला टोंक, राजस्थान रविवार सुबह ट्रोला लेकर मेरठ पहुंचा था। ट्रोला गुजरात से टाइल्स लेकर आया था। मेरठ में टाइल्स उतारने के बाद सोमवार तड़के चालक ट्रोला लेकर राजस्थान लौट रहा था। चालक परतापुर फ्लाईओवर पर बने तीव्र मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रोला अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। ट्रोला नीचे पेड़ों में फंसकर रुक गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बने हुए हैं। ट्रोला गिरने की तेज आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी घरों से बाहर निकल आए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

ट्रोला फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण उसे बाहर निकालने में परेशानी हुई। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन मंगवाकर ट्रोला बाहर निकलवाया। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण ट्रोला अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरा। चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें