परीक्षितगढ़। गांव अल्लीपुर आलमपुर में मामा के घर आया 15 वर्षीय किशोर छत पर खेलते समय 11 हजार क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था। सोमवार को विद्युत कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर विद्युत लाइन व पोल को दुरुस्त किया। किशोर के मामा पदम राज त्यागी ने विद्युत विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बुराडी नत्थूपुरा दिल्ली निवासी वंश त्यागी स्कूल की छुट्टी के कारण एक सप्ताह पहले गांव अल्लीपुर आलमपुर निवासी मामा पदम राज त्यागी के यहां आया था। पदम राज के मकान के पास से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकल रही है। गत रविवार की सुबह वंश त्यागी अपने दूसरे मामा विष्णु त्यागी के मकान की छत पर गेंद से खेलते समय विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया था कि अनेकों बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से लाइन हटाने की शिकायत कर चुके हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते किशोर को करंट लगा। सोमवार को विद्युत कर्मचारी टीम के साथ गांव पहुंचे और विद्युत लाइन व पोल को दुरुस्त किया। पीड़ित के