फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से सुरक्षित भारत लौटे नवदीप, बताया- कहां है कोरोना का अधिक प्रभाव, दहशत में जी रहे हैं लोग

Thu, 30 Jan 2020 11:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नवदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन सहित 18 देशों में जानलेवा कोरोना वायरस फैलने के बाद चीन में ही मेडिकल की शिक्षा ले रहे सहारनपुर निवासी छात्र नवदीप सिंह सकुशल लौट आए हैं। इससे उनके परिवार के लोग बेहद खुश हैं। नवदीप ने बताया कि इस समय पूरा चीन कोरोना की दहशत में जी रहा है।

विज्ञापन


जिले के सरसावा क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निवासी नवदीप सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस का असर अभी तक चीन के वुहान शहर में ही सबसे अधिक है। वहां की सरकार पूरे देश में इसके प्रभाव को रोकने के लिए बेहद गंभीर है। मेकेनिकल इंजीनियर पिता प्रदीप सिंह चौधरी ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र नवदीप चीन की राजधानी बीजिंग में कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में तीसरे वर्ष का छात्र है। वह मंगलवार रात ही यहां आया है। इससे उनके परिवार को बहुत राहत मिली है। 

बीजिंग में ज्यादा प्रभाव नहीं
नवदीप सिंह ने बताया कि कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी बीजिंग के फंग्ताय क्षेत्र में है, जबकि कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर चीन के दक्षिणी क्षेत्र में है। नवदीप ने बताया कि बीजिंग में कोरोना वायरस का प्रभाव कम है। लेकिन चीनी सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक है। सभी को उच्चतम स्तर की मेडिकल सुविधाएं दी जा रही है। कॉलेज में भी उन्हें वायरस से बचने के लिए विशेष कपड़े और मॉस्क दिया गया था। नवदीप ने बताया कि उनके कॉलेज में 16 फरवरी तक छुट्टियां हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने अगले आदेश तक उन्हें भारत में रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के उद्यमियों को सताने लगा 'कोरोना वायरस' का डर, कैंसिल किए चीन के बिजनेस टूर

विज्ञापन

सीधे रूट पर बुकिंग नहीं हुई तो रूट बदलकर आया
नवदीप ने बताया कि उन्होंने भारत आने के लिए सीधे रूट के लिए टिकट बुक कराने का प्रयास किया। लेकिन बुकिंग सफल नहीं हो पाई। इसके बाद 27 जनवरी को बीजिंग से श्रीलंका की सीट बुक कराई। अगले दिन 28 जनवरी को श्रीलंका से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी और रात को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, फिर यहां पहुंचे।

चीन से यहां आने तक कई जगह चेकिंग
नवदीप ने बताया कि चीन से श्रीलंका और भारत आने पर इमिग्रेशन के दौरान तीनों स्थानों पर उनके स्वास्थ्य का गहनता से परीक्षण किया गया। फिट पाए जाने पर ही उन्हें रवानगी दी गई।

अन्य राज्यों के युवा भी लौट रहे
नवदीप के अलावा चीन में पढ़ाई कर रहे महाराष्ट्र, गुजरात और आंधप्रदेश सहित अन्य राज्यों के अधिकतर युवा भी वहां से लौट आए हैं। इनमें कुछ छुट्टियों के दौरान अपने घर रहेंगे, जबकि कुछ वायरस का असर चीन में पूरी तरह खत्म होने के बाद ही लौटने की बात कहकर आए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें