फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जयंत चौधरी से मिलकर पार्टी संगठन मजबूत बनाने जोर दिया

Sat, 14 Mar 2026 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पूठखास में शिविर लगाकर बुजुर्गों के बनाए आयुष्मान कार्ड।
विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त मेरठ जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने पदभार संभालने के बाद पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

अनिकेत भारद्वाज ने मेरठ जनपद में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार रखे। र चौधरी जयंत सिंह ने भी संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूती देने की बात कही।
अनिकेत भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्नेह, आशीर्वाद और उनका दूरदर्शी मार्गदर्शन उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों को निष्ठा और प्रभावी ढंग से निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार मेरठ जिले में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सोहित प्रधान, अक्षित त्यागी और सामिर इकड़ी भी मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें