फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कई दिन बाद खिली चटक धूप, तापमान 20 के पार

विज्ञापन
इकरार अहमद.... मौसम....चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में धूप निकलने पर चहल कदमी करके धूप का आनंद
विज्ञापन
मोदीपुरम। कई दिन बाद दिन में खिली चटक धूप से लोगों को राहत महसूस हुई। शाम के वक्त मौसम फिर सर्द हो गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सुबह के समय कोहरा छाने के आसार है।
विज्ञापन

जनवरी माह में पहली बार धूप अच्छी दिखाई दी। हवा की गति भी अन्य दिनों की अपेक्षा धीमी रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 95 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 88, गंगानगर 78, पल्लवपुरम 118, बेगमपुल 120, दिल्ली रोड 125 रहा। बारिश और तेज धूप के बीच प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं। अभी तापमान में भी उतार चढ़ाव रहेगा। बारिश से फसलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें