फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 90 वार्डों की समस्या सुनकर नगर आयुक्त बोले, मुझे फेल करने की साजिश

विज्ञापन
इकरार अहमद..... नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय में सभासदों के साथ बैठक करते महापौर हरिकांत अ
विज्ञापन
मेरठ। महानगर के 90 वार्डों की समस्या सुनकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार बोले कि मेरठ में मुझे फेल करने की साजिश चल रही है। यह बात सुनकर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर आयुक्त से कहा कि ऐसा बिलकुल नहीं होगा, हम सभी आपके साथ हैं। नगर आयुक्त ने ऐसा क्यों बोला, इस पर उन्होंने जवाब नहीं दिया है। पार्षदों द्वारा सफाई, सीवर लाइन, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत समस्या महापौर और नगर आयुक्त को बताई। नगर आयुक्त ने एक-एक पार्षद द्वारा बताई समस्या सुनी और संबंधित अधिकारी से एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पार्षदों को नगर निगम में बुलाकर उनके वार्डों की समस्या सुनने का बुधवार को तीसरा दिन था। इसमें वार्ड-61 से 90 तक संबंधित पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की मूलभूत समस्या महापौर और नगर आयुक्त को सुनाई। वार्ड-62 के पार्षद अनिल वर्मा ने ओडियन नाला ओवरफ्लो के चलते जलभराव, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में समस्या, स्ट्रीट लाइट व नाले-सड़क पर अतिक्रमण होने की शिकायत की। वार्ड-69 के पार्षद पंकज गोयल ने सीवर लाइन न होना, बाजारों में सफाई व्यवस्था, 10 एचपी के समरसिबल की मरम्मत न होने की शिकायत की। सुनीता प्रजापति ने सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित कई समस्या का निराकरण कराने की मांग नगर आयुक्त से की। वार्ड-71 के पार्षद फजल करीम और वार्ड-83 के पार्षद रिजवान अंसारी ने अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्या सुनाई।
वार्ड-84 के पार्षद नूर आलम ने कहा कि तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा के कार्यकाल में उनके वार्ड में सड़क निर्माण कई प्रस्ताव पास हुए थे, जिसकी फाइल छिपा दी गई। प्रस्ताव में कुछ कमियां थी तो सुधारनी चाहिए थी, न की फाइल को गायब करना था। पार्षदपति शाहिद अब्बासी ने कहा कि वार्ड-89 में पत्नी नाजरीन व वार्ड-76 में पुत्रवधू कहकशां पार्षद है। दोनों के वार्डों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण सहित कई समस्या है। सभी वार्डों ने अपनी-अपनी क्षेत्र की समस्या रखी, जिस पर नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में अधिकांश मूलभूल समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन पार्षदों को दिया।
विज्ञापन


-
एक वर्ग के पार्षदों ने बैठक में नगर आयुक्त से कहा कि निगम में आपको फेल करने की साजिश चल रही है। जिस पर नगर आयुक्त चुप रहे, लेकिन मैंने तुरंत जवाब दिया है कि भाजपा सरकार में अधिकारियों के खिलाफ साजिश करने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता।
हरिकांत अहलूवालिया, महापौर
-
नगर निगम में एक साजिश चल रही है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी निलंबित होने, जलकल विभाग में नियमानुसार कार्य कराने पर अलग-अलग चर्चा चल रही है। मैं नगर निगम की नियमावली के आधार पर ही काम करूंगा। गलत काम नहीं होने दूंगा।
सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त



ओडियन नाले से काली नदी तक तैयार होगा नया नाला
मेरठ। नाले ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या सुनकर महापौर और नगर आयुक्त ने ओडियन नाले से काली नदी तक 100 करोड़ रुपए की लागत से नया नाला तैयार कराने की बात कही। बताया गया कि ओडियन नाले की सफाई में प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए नगर निगम खर्च करता है, इसके बावजूद नाला साफ नहीं हो पा रहा। नाला ओवरफ्लो होने की शिकायत लगातार पहुंच रही है। अधिशासी अभियंता (निर्माण) अमित शर्मा ने बताया कि जल्द ही काली नदी से लेकर ओडियन नाले तक करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से नया नाला तैयार किया जाएगा। शहर की जनता को जलभराव से निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें