फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के जाते ही क्यों सुलग उठा सहारनपुर, बवाल की ये रही 5 वजह

Wed, 24 May 2017 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में सभा करती मायावती
विज्ञापन
सहारनपुर में मंगलवार को हुए बवाल के पीछे ऐसे कई कारण रहे जिनकी वजह से सहारनपुर फिर सुलग उठा। बताया जा रहा है कि मायावती को सिर्फ वहां जाने की इजाजत मिली थी न कि सभा करने की। कहा जा सकता है कि मायावती अगर वहां भीड़ को इकट्ठा नहीं करती तो शायद ये बवाल नहीं होता ? मंगलवार को हुए बवाल में दलित समाज के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हालांकि मायावती के पहुंचने से पहले भीम आर्मी के लोगों ने राजपूतों के बिटौड़े व गलियों में आ लगा दी थी जिससे माहौल और गर्मा गया था। इस समय सहारनपुर में आला अफसर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल की ये रही पांच वजह

सहारनपुर पुलिसफोर्स तैनात
बवाल की ये रही पांच वजह
1. मायावती के पहुंचने से पहले भीम आर्मी के लोगों ने राजपूतों के बिटौड़े व गलियों में आग लगाई, जिसकी वजह से राजपूतों में आक्रोश पैदा हुआ।
2. बसपा सुप्रीमो मायावती अगर सभा न करती तो शायद ये बवाल नहीं होता ?
3. जब प्रशासन को पता था कि आज मायावती सहारनपुर आ रही हैं तो प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए था।
4. सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद पैदा हुए माहौल को देखते हुए मायावती को सहारनपुर नहीं जाना था ?
5. जब मायावती के कार्यक्रम से भीड़ लौट रही थी तो पुलिस उस दौरान कहां थी ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें