फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,पथराव, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव अब्दुलापुर स्थित अबू बकर मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट और पथराव के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। गंगानगर और भावनपुर पीआरवी के साथ भावनपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का आलम हो गया। किला परीक्षितगढ़ पर भी भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने भीड़ को समझाते हुए वापिस लौटा दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना के अब्दुलापुर निवासी सद्दाम और समद का मामूली बात को लेकर मंगलवार को झगडा हो गया था। दोनों के बीच हुई मारपीट के दौरान पास में खडे़ अरसलान के चोट लग गई थी। लोगों ने समझौता करा दिया। इसी रंजिश को लेकर जुमे की नमाज के बाद अरसलान, फरहान का दूसरे पक्ष के फारूख, शाहरूख के साथ झगडा हो गया था। इसके चलते मस्जिद के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष से असरलान, फरहान,नजक और दूसरे पक्ष से फारूख, शाहरूख, और नूर हसन घायल हो गए थे। उधर, पुलिस ने मस्जिद के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें