फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चार साल होने पर विधायक बोले- 432 करोड़ के विकास कार्य कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के चार साल होने पर विधायक बोले- 432 करोड़ के विकास कार्य कराए
विज्ञापन

मवाना। प्रदेश सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर विधायक दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर विधान सभा में कराए गए विकास कार्यों और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं के पात्रों को प्रमाण पत्र दिए तथा कई योजनाओं का शिलान्यास किया।
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि करीब 432 करोड़ के विकास कार्य विधान सभा क्षेत्र में कराए हैं। 157 करोड़ की लागत से चेतावाला गंगा का पुल, 10 करोड़ 89 लाख से हस्तिनापुर में डिग्री कॉलेज, 102 करोड़ की लागत से पांच सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई। जिससे गांवों को 18 घंटे तथा कस्बों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने विकास पुस्तिका का विमोचन किया तथा कल्याणकारी योजनाओं के शिलान्यास का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक ने पीएम आवास योजना के सात, हस्तिनापुर के मनरेगा के 14 लाभार्थियों, परीक्षितगढ़ के 10 तथा मवाना ब्लाक के सहायता समूह के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। समाज कल्याण विभाग ने 15 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल तथा श्रम विभाग ने पांच लाभार्थियों को साइकिल वितरित की। सीएम का लाइव टेलिकास्ट भी दिखाया गया। संचालन नगर पालिका ईओ सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन, एसडीएम कमलेश गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, सुभाष दीक्षित, रवि गोला, सुधा चौहान, निपुण चौहान, कपिल शर्मा, आदित्य गोयल, भूपेंद्र त्यागी, विवेक रस्तोगी, मुकेश रानी एडवोकेट, राज सिंह चौहान, संदीप खटीक, डॉ. धर्मराज व अन्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें