त्योहार खत्म होने के बाद भी शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सोमवार को रूट डायवर्जन हटा दिया गया, जिसका असर यह हुआ कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लोग दिन भर जाम से जूझते रहे। वहीं चौराहों से ट्रैफिक पुलिस नदारद मिली।
त्योहारों के मद्देनजर बनाए गए ट्रैफिक प्लान का कोई खासा प्रभाव सड़कों पर नहीं दिखाई दिया। रूट डायवर्जन भी ट्रैफिक व्यवस्था को नहीं संभाल पाया। सोमवार को रूट डायवर्जन हटा दिया गया। इससे फिर से चौराहों पर रोजाना की तरह लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। कुछ जगहों पर स्कूल वाहन, जाम में फंसे रहे। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क, बेगमपुल, बागपत अड्डा, वेस्टर्न रोड सहित अन्य प्रमुख जगहों पर जाम लगा रहा। कुछ चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभाली पर कुछ पर चौराहों पर पुलिस नदारद दिखाई पड़ी। पुलिस न होने पर स्थानीय लोग यातायात को सुचारू करने के लिए सड़क पर आए।