फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्के टिंग में हुनर दिखाएंगे जाबांज

Tue, 24 Oct 2017 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल बागपत रोड में तीन दिवसीय स्के टिंग चैम्पियनशिप का आगाज आज (मंगलवार) से हो रहा है। पहियों पर संतुलन का अद्भुत हुनर दिखाकर विद्यार्थी विजेता का खिताब जीतेंगे। सीबीएसई नॉर्थ जोन स्केटिंग चैम्पियनशिप ब्वॉयज एंड गर्ल्स की जानकारी सोमवार को विद्यालय में आयोजकों ने दी। स्कूल प्राचार्या सविता चड्डा ने बताया कि चैम्पियनशिप में देहरादून, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, उत्तराखंड व वेस्ट यूपी के 151 विद्यालयों की टीमें के 1100 खिलाड़ी शामिल होंगे। कुछ खिलाड़ियों ने सोमवार को पहुंचकर मैदान पर अभ्यास किया। चैम्पियनशिप में 1000, 500 व 300 मीटर की स्केटिंग रेस होगी। इसमें अंडर 12 से लेकर 19 तक के छात्र व छात्राएं भाग लेंगे। स्कूल मैनेजर अतुल सिंह ने बताया कि चैम्पियनशिन का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि सीबीएसई के संयुक्त सचिव डॉ. संयम भारद्वाज करेंगे। 26 अक्तूबर को समापन स्कूल की प्रो-वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह द्वारा किया जाएगा। प्रो-वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने बताया कि डीपीएस मेरठ में न केवल खेलों को बल्कि शारीरिक फिटनेस व मनोरंजन के साधनों को भी बढ़ावा दे रहा है। इस दौरान विवेक मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें