फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने क्लास में घुसकर छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 01 Nov 2017 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
क्लास में छात्र की पिटाई करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में एक स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक क्लास में घुसकर एक छात्र को बेरहमी से पीट रहे हैं। मारपीट के दौरान छात्र ने शोर मचाया तो स्कूल स्टाफ ने दौड़कर छात्र को बचाया। इसके बाद आरोपी युवक स्कूल से भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के परिजनों का आरोप है कि कुछ बाहरी युवक पंच, तमंचा और डंडे लेकर क्लास में घुसे और छात्र विशाल यादव पुत्र रोहताश यादव निवासी गाजीपुर थाना सरधना के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद परिजनों ने गंगानगर थाने पर जमकर हंगामा किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें