फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद अधिवक्ता ने की समझौतानामे की नोटरी, मृतक बना गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रिटायर सब रजिस्ट्रार चेतन प्रकाश शर्मा की जमीन हड़पने के लिए उनकी भाभी ने अपनी पांच बेटियों के साथ मिलकर फर्जी समझौतानामा तैयार करा लिया। इसकी नोटरी करने वाले अधिवक्ता अनीस अहमद की साढ़े तीन साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। गवाह बनाए गए मायाप्रकाश की भी दो साल पहले मौत हो गई थी। पीड़ित ने भाभी देवकी और उनकी बेटी रजनी, मेघा, फाल्गुनी, विशाखा और इला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र में गढ़ रोड नेहरुनगर निवासी चेतन प्रकाश शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका अपने भाई प्रद्युम्न कुमार से कमालपुर गांव स्थित कृषि भूमि का बंटवारा 1982 में हो गया था। आरोप है कि भाई की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी और बेटियों ने चेतन प्रकाश शर्मा की जमीन हड़पने के लिए तहसील न्यायालय में वाद दायर कर दिया। इसमें जमीन अपने नाम नामांतरण कराने की मांग की। आरोपियों ने एक फर्जी समझौतानामा तैयार करा लिया।
पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर न्यायालय में पेश किया। इस पर गवाहों के हस्ताक्षर थे। नाम और पता अंकित नहीं था। नोटरी करने वाले अधिवक्ता की मृत्यु एक फरवरी 2014 को हो चुकी थी। गवाह मायाप्रकाश की मौत भी 4 मई को हो गई थी। जबकि समझौतानामा 11 सितंबर 2017 का था। न्यायालय ने भी समझौतानामे को सत्यापित न मानते हुए नामांतरण वाद खारिज कर दिया था। आरोप है कि अब कोई कार्रवाई करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें