फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोर्ट मैरिज के बाद युवती को नहीं भेज रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब युवती के परिजन उसकी पत्नी को भेजने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि दो साल पहले उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। वह दोनों कोर्ट पहुंचे और शादी रचा ली। शादी रचाने के बाद युवती के परिजन को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने युवती को समझाया। युवती तभी से अपने परिवार के बीच रह रही थी। आरोप है कि युवती के परिवार वाले युवक को तभी से घर से शादी कर विदा करने का झांसा दे रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि युवती के परिजन ने युवती को डरा-धमकाकर रखा हुआ है। इसके डर से वह उसके साथ जाने से इन्कार कर रही है। अगर उसे साथ नहीं जाना था तो वह शादी नहीं करती। अब युवती व उसके परिजनों ने उसके साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें