महिला के अनुसार शुरूआत में सब कुछ ठीक रहा। लेकिन एक दिन अचानक से उसके पति का व्यवहार उसके और उसके बच्चों के प्रति बदलता गया। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती। मानसिक व शारीरिक शोषण किया जाने लगा। बच्चे रोकने का प्रयास करते तो उनसे भी मारपीट की जाती। इसी के चलते वह अपने पति से अलग रहने लगी। इस दौरान उसने अपनी बेटी की शादी भी की।
जान से मारने की दी धमकी
महिला का आरोप है कि एक दिन उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। उसने अपने पति से संपर्क किया तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी।
बच्चों की जान पर खतरा मंडराते देख वह मेरठ आकर रहने लगी। लेकिन यहां भी उसके पति ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और घर आकर मारपीट की। पीड़िता ने एसएसपी के नाम शिकायती पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम ने महिला को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/