फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाक रगड़वाने के मामले में थाने में पहुंचा शपथ पत्र और समझौतानामा, दोबारा होंगे सत्यम के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर छोटी दीपावली के दिन ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर कपड़ा व्यापारी सत्यम रस्तोगी से नाक रगड़वाने के मामले में समझौतानामा और शपथ पत्र मेडिकल थाने में पहुंच गया है। इस पर मेडिकल पुलिस सीओ सिविल लाइन से वार्ता करने के बाद दोबारा सत्यम रस्तोगी और उनके भाई आदित्य रस्तोगी के बयान लेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सत्यम रस्तोगी के भाई आदित्य की तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि जब यह मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने धाराएं बढ़ाई। इसमें आरोपी सुबोध यादव, आयुष शर्मा, और हैप्पी भड़ाना को जेल भेजा गया था। बाद में मुख्य आरोपी विकुल चपराना को जेल भेज दिया गया था। सभी आरोपी अब जेल में बंद है। खास बात यह रही कि आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी से भी मुलाकात की थी।
अब इन्हीं जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में दोनों पक्षों में मामले को लेकर समझौता करा दिया था। शपथ पत्र और समझौतानामा शुक्रवार को मेडिकल थाने में पहुंचा। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि दोनो पक्षों का समझौतानामा आ गया है। इस मामले में अधिकारियों के जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित सत्यम और उसके भाई आदित्य के दोबारा बयान लिए जाएंगे ताकि पता चल सके कि किसी दबाव में तो समझौता नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें