फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushkhabar: मेरठ में हवाई उड़ान के लिए एयरोनॉटिकल सर्वे शुरू, तीन सदस्यीय टीम पहुंची

Sat, 02 Jul 2022 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तीन सदस्यीय टीम हवाई उड़ान के लिए एयरोनॉटिकल सर्वे करने मेरठ पहुंची है। प्राथमिक सर्वे में हवाई पट्टी की भौगोलिक स्थिति तैयार करेगी।
विज्ञापन
मेरठ में हवाई उड़ान के लिए शुरू हुआ सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर स्थित डा.भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी से उड़ान की संभावनाओं को तेज गति देते हुए एयरोनॉटिकल सर्वे (वैमानिकी सर्वेक्षण) शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


तीन सदस्यीय टीम में एसोसिएट कंसल्टेंट आर.आर शर्मा, सीनियर जीआईएस एनॉलिस्ट योगेंद्र कुमार, मो. आमिर ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। आठ जुलाई तक सर्वे खत्म होने के बाद रिपोर्ट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। इसे प्राथमिक सर्वे कहा जा रहा है, जिसमें हवाई पट्टी की भौगोलिक स्थिति तैयार होगी।

यह भी पढें: Sajid Murder Case: अब परिवार को आया धमकी भरा फोन, दहशत में परिजन, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन


सर्वे टीम ने पहले दिन एआरपी (एयरोड्रोम रिफरेंस प्वाइंट) को खोजा। ये प्वाइंट रनवे पर झाड़ियों में खो गया है। टीम ने यहां की साफ-सफाई कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कहा। यहां जीपीएस लगाकर देखा जाएगा कि विमान के उतरने पर ऐसे कितने प्वाइंट हैं, जो परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। इस प्वाइंट से ही विमान की लोकेशन, पोजीशन आदि देखी जाती है। यहां की साफ-सफाई के लिए प्रशासन ने चार श्रमिक टीम को आठ जुलाई तक दे दिए हैं।  
विज्ञापन


अभी 1621 मीटर है रनवे की लंबाई
टीम सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में हवाई पट्टी के रनवे की लंबाई 1621 मीटर है। इसी आधार पर विमान के उतारने और उड़ाने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे में हाइटेंशन लाइन, पराग डेयरी, एयरपोर्ट एंक्लेव सहित आसपास दिख रही इमारत, पेड़, सरोवर आदि की भौगोलिक स्थिति को देखा जाएगा। इसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें