बड़ौत। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के धिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुई लाठीचार्ज की घटना निंदा की। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के बाद से अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहकर न्याय की गुहार लगा रहे है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के अधिवक्ताओं का समर्थन जारी रहेगा और अनिश्चितकाल तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष रामकुमार तोमर, महामंत्री अमरपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, अक्षय कुमार, माोहित चौहान, रोहित तोमर, राममेहर, वेदपाल पंवार, प्रदीप दुहूण, कैलाश, जीवनधर समेत अन्य शामिल रहे।