फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधिवक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मेरठ व जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम हुए। पं. नानक चंद सभागार में हमख्याला फाउंडेशन द्वारा कवि सम्मेलन एंव मुशायरा का आयोजन हुआ। इसके साथ ही चौधरी चरणसिंह को नमन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ शायर जलील निजामी व संचालन शायर इरशाद बेताब ने किया। शायर रियाज सागर, डॉ. मिश्रा तुफान, मोनिका देहलवी, रिफत जमाल, विभोर चौधरी, डॉ. नज्म इकबाल, सुल्तान सिंह सुल्तान, नरेंद्र शर्मा ने अपनी गजलों और कविताओं से स्वतंत्रता सेनानियों और आज के माहौल पर विचार रखे। इस दौरान जिला जज रजत सिंह जैन, अपर जिला जज अचल नारायण सकलानी, बृजेशमणि त्रिपाठी, पवन कुमार शुक्ला, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, महामंत्री अमित कुमार दीक्षित, पुलिस अधीक्षक देहात राकेश कुमार मिश्र, चौधरी नरेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला बार के 15 फरवरी 2025 को होंगे चुनाव

जिला बार एसोसिएशन के 2025-26 की कार्यकारिणी के चुनावों की सोमवार को घोषणा कर दी गई। जिला बार के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह व महामंत्री पं. आनंद कश्यप ने 15 फरवरी 2025 को चुनाव किए जाने की घोषणा की। साथ ही सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 तय की गई। जिन अधिवक्ताओं के सदस्यता शुल्क व अन्य शुल्क 31 दिसंबर तक जमा नहीं होंगे, उनको मतदान अधिकार प्राप्त नहीं होंगे। चुनाव सम्पन्न कराए जाने के लिए दीपक राज प्रेमी अधिवक्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चुनावों को लेकर जाट समुदाय की होगी आम सभा
मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों को लेकर एक गुट द्वारा जाट अधिवक्ताओं की आम सभा बुलाए जाने का निर्णय लिया है। सोमवार को चौधरी धीर सिंह की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह बिल्डिंग में बैठक हुई। जिसमें जगत सिंह चिकारा, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह, एसपी सिंह, सुरेंद्र ढाका, मांगेराम, एमपी सिरोही, रघुनंदन सिंह, रामकुमार तोमर, विरेंद्र, तेजवीर सिंह आदि ने अपने विचार रखे। बैठक से पूर्व चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में राजेश कुमार, मृगेंद्र सिंह, अनिल सहरावत, पीके तोमर, गजेश मलिक, संदीप सिरोही, सचिन चौधरी, दीपक चाहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें