फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरियों के संबंध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर से चोरों ने दो बैटरी चोरी कर ली। अधिवक्ता ने सीओ से लिखित शिकायत की है। वहीं, तहसील परिसर में लगातार हो रही चोरियों की घटना के संबंध में अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने तहसील परिसर में सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

कमल कुमार एडवोकेट ने सीओ को दिए पत्र में बताया कि तहसील में उनके चेंबर से चोर 7 अक्तूबर की रात दो बैटरी चोरी कर ले गए। वहीं, तहसील परिसर में चेंबरों में लगातार हो रही चोरियों के संबंध में एसडीएम अंकित कुमार को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि अब तक तीन अधिवक्ताओं के चेंबर में चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने बैटरी बरामद कराने, तहसील की बाउंड्री वाल आठ फीट ऊंची कराने, उस पर कटीले तार लगवाने, आठ स्थानों पर कैमरे लगवाने, दो गार्ड व दो चौकीदार को रात में डयूटी पर लगाने, प्रकाश व्यवस्था कराने, रात में 10 बजे के बाद किसी भी बाह्य व्यक्ति या शराबी व्यक्ति का तहसील परिसर में मिलने पर उस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पवन कुमार, मिंटू चौधरी, राहुल कुमार, रघुकुल तिलक, कमल भारद्वाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें