फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुंज विहार कालोनी में बंद कमरे में मिला अधिवक्ता का तीन दिन पुराना शव, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पत्नी और बच्चे रहते हैं अलग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के कुंज विहार कॉलोनी में किराए के मकान से 60 वर्षीय अधिवक्ता राजीव ऐरन का तीन दिन पुराना शव मिला है। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालकिन ने परिजनों को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर शव बिस्तर पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
शुक्रवार को कुंज विहार स्थित मकान से तेज बदबू आने पर मकान मालकिन को संदेह हुआ। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई संजीव ऐरन ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़ना पड़ा। कमरे के अंदर अधिवक्ता राजीव ऐरन का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई संजीव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को भाई राजीव से आखिरी बात हुई थी। इसके बाद कोई कॉल नहीं आया। उनका कहना है कि मंगलवार रात को मौत हुई होगी। राजीव कुंज विहार में किराए के मकान में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा मंगलपांडे नगर में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनका फोन नहीं उठ रहा था, हालांकि मोबाइल चालू था।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। राजीव लंबे समय से शराब का सेवन करते थे और कई बीमारियों से भी ग्रस्त थे। यही मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें