फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी जमानतदारों के मामले में अधिवक्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर नीरज बाबा के प्रकरण में फर्जी कागजातों के आधार पर कोर्ट से जमानत मिलने के प्रकरण में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने अधिवक्ता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया था कि नीरज बाबा ने फर्जी जमानतदारों के आधार पर जमानत पा ली थी और वह जेल से छूट गया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर फर्जीवाड़ा पकड़ा था। पुलिस जांच में सामने आया कि अधिवक्ता योगेंद्र कुमार ने अपने पक्षकार नीरज बाबा के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार कराए थे, जिनके आधार पर आरोपी को जमानत मिली थी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी अधिवक्ता भोपा के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। इस मामले में दो तीन अन्य लोग भी प्रकाश में आए हैं। उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि यह मामला गैंगस्टर कोर्ट से जुड़ा हुआ नहीं था बल्कि डकैती का मामला था। एसीजेएम प्रथम की कोर्ट सुनवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें