मेरठ। मुजफ्फरनगर निवासी अधिवक्ता आजाद ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि 26 जून को उनके चचेरे भाई हुसैन का हरियाणा के खरखौदा से कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। मुंडाली में उसके भाई को अपहरणकर्ताओं ने रखा तथा परिवार से फिरौती मांगी। अधिवक्ता ने डायल 112 पर काल की और भाई अधिवक्ता समीर के साथ मुंडाली थाने पहुंचे। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अजराड़ा चौपला के पास से हुसैन को सकुशल बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पकड़े गए दो आरोपियों को छोड़ दिया। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।संवाद
विज्ञापन
-
हरियाणा पुलिस का रेलवे रोड पर छापा मेरठ। शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस की साइबर सेल ने सोमवार को रेलवे रोड पर दबिश दी। एक संदिग्ध युवक से लंबी पूछताछ की। हरियाणा पुलिस ने संदिग्ध युवक के मोबाइल फोन, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच की। हरियाणा पुलिस ने बताया कि इस साइबर ठगी के मामले में शामिल लोगों का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से जुड़ा है। कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद