फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंक अपलोड नहीं किए तो जारी नहीं होंगे प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने जारी किए आदेश, सैद्धांतिक परीक्षाओं से पहले पोर्टल पर अपलोड करने होंगे अंक
विज्ञापन

- 20 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर दिसंबर-2026 की परीक्षाओं को लेकर संबद्ध कॉलेजों और परिसर के विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के आंतरिक, बाह्य, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के अंक सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक अंक अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कराए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज और संस्थान की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा है कि 31 अक्टूबर को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कई कॉलेजों ने वांछित अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। विश्वविद्यालय ने अंक अपलोड करने से पहले प्रवेशित सभी विद्यार्थियों के अंकों की जांच करने को कहा है, ताकि किसी छात्र का अंक छूटने या पूर्णांक और प्राप्तांक में गलती होने की संभावना न रहे। अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची के साथ आंतरिक, बाह्य और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंकों की पोर्टल प्रति कुलसचिव प्रति के रूप में गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर-40 पर जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें