एलएलबी-एलएलएम की परीक्षा को एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू
मेेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम की 26 जुलाई से होने वाली परीक्षा के लिए विवि शनिवार को डेमो करा सकता है। ऑनलाइन विकल्प में अब सिर्फ सात हजार छात्र-छात्राएं रह गए हैं। 25 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑफलाइन परीक्षा देने का विकल्प भरा है।
सीसीएसयू में वार्षिक और सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। एलएलबी-एलएलएम की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा 26 जुलाई से होनी है। शुक्रवार को विवि ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंपनी फाइनल कर दी है। शनिवार को विवि परीक्षा का डेमो करा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन विकल्प भरने वाले छात्र-छात्राओं को मैसेज भी जा सकता है।
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को अगर किसी कारणवश संभव नहीं हो सका तो अगले दिन डेमो कराया जा सकता है। इसमें टाईपिंग जानने वाले छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सकते हैं। वहीं, परीक्षा के लिए विवि की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।
बता दें कि बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में 34 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। इनमें से 13 हजार ने पहले ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प भरा था। शुक्रवार को विकल्प चुनने का अंतिम दिन था। अब इनकी संख्या सात हजार रह गई है।
दो अगस्त से होगी बीयूएमएस की परीक्षाएं, कार्यक्रम हुआ जारी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ मेडिकल कॉलेजों में बीयूएमएस की परीक्षाएं दो अगस्त से होंगी। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।