फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो नए राजकीय विद्यालयों में प्रवेश शुरू, छात्रवृत्ति भी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नए शैक्षिक सत्र में जिले में दो नए राजकीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षक-शिक्षिकाएं घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन विद्यालयों में तत्काल प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है और छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
विज्ञापन

पहला विद्यालय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गगोल परतापुर है। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने प्रधानाचार्य रविंद्र पाल यादव के साथ तीन शिक्षिकाओं की तैनाती की है। कक्षा छह और नौ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य व शिक्षिकाएं घर-घर जाकर बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित कर रही हैं। अभिभावक बेटियों के प्रवेश के लिए संपर्क करने लगे हैं। प्रवेश लेने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति भी मिलेगी। दूसरा नया विद्यालय मॉडल इंटर कॉलेज बालक गेसूपुर दतावली रजपुरा है। इस विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाई होगी।
प्रधानाचार्य डॉ. नारायण शरण ने बताया कि अब तक 60 से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। छात्र-छात्राएं यहां 11वीं एवं 12वीं कक्षा में विज्ञान व मानविकी दोनों वर्गों में पढ़ाई कर सकते हैं। इस विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि नए राजकीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चे प्रवेश लें। इससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें