फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन में भी बेटियों ने बेटों को पछाड़ा 

Fri, 20 Jul 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा में टॉप करने में ही बेटियां आगे नहीं हैं, रेग्युलर पढ़ाई में भी बेटियों ने बेटों को पछाड़ दिया है। यूजी कोर्स बीए, बीएससी और बीकॉम में 59836 एडमिशन में से 35928 छात्राएं हैं। प्रोफेशनल कोर्स और पीजी में छात्राओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

 चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्घ कॉलेजों में अब तक 59 हजार आठ सौ 36 एडमिशन हुए हैं। इनमें 35928 छात्राओं की संख्या है। छात्रों की संख्या 23907 है। बीए में सबसे ज्यादा 34060 एडमिशन हुए हैं। इसमें 11759 छात्र और 22301 छात्राएं हैं। बीकॉम में 11453 एडमिशन हुए हैं। इनमें 5123 छात्र हैं और 6330 छात्राएं हैं। बीकॉम आनर्स कैंपस में 66 एडमिशन हुए हैं। इनमें से 27 छात्र हैं और 39 छात्राएं। बीएससी में 12603 एडमिशन हुए हैं। इनमें से 7180 छात्राएं हैं, जबकि 5422 छात्र हैं। बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स कैंपस में दाखिले की बात करें तो यहां 39 एडमिशन हुए हैं। बीएससी एग्रीकल्चर में जरूर छात्र आगे हैं। यहां पर 1615 एडमिशन हुए हैं जिनमें से 1553 छात्र हैं और 62 छात्राएं हैं। 

पीजी में भी छात्र पीछे
पीजी कोर्सों में पढ़ाई जारी रखने में भी छात्राएं ही छात्रों से आगे हैं। एमकॉम में अब तक एडमिशन की बात करें तो 761 एडमिशन हुए हैं। इनमें से 537 छात्राएं हैं और 224 छात्र हैं। एमएससी केमिस्ट्री में 298 एडमिशन हुए हैं। इनमें से 203 छात्राएं हैं और 95 छात्र हैं। एमएससी मैथ में 444 एडमिशन में से 301 छात्राएं और 143 छात्र हैं। एमएससी फिजिक्स में 135 एडमिशन में से 84 छात्राएं और 51 छात्र हैं। एमएससी स्टेटिक्स में 31 एडमिशन में से 19 छात्राएं हैं और 12 छात्र हैं। एमएससी जूलॉजी में 107 एडमिशन में से 91 छात्राएं और 16 छात्र हैं। एमए के विषयों में भी छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें