फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन को कल से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्पोर्ट्स कोटे के एडमिशन के लिए ट्रायल मंगलवार से कैंपस में शुरू होंगे। तीन दिन तक ट्रायल होंगे। छात्र-छात्राओं को नाम के क्रमानुसार अलग-अलग तिथि में बुलाया गया है।
विज्ञापन

खेल कोटे से पांच फीसदी प्रवेश होने हैं। नियमानुसार 80 सीट पर विभिन्न वर्गों में आरक्षण 2 प्ल्स 1 प्लस के आधार पर दिया जाएगा। जिस श्रेणी में कोई अभ्यर्थी वरीयता सूची में नहीं आएगा तो उस श्रेणी की सीटों में बदलाव कर दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बिना ट्रायल के प्रवेश मिलेंगे। ट्रायल प्रक्रिया 19 नवंबर तक विवि के स्पोर्ट्स ग्राउंड में चलेगी। 17 नवंबर को फुटबॉल पुरुष, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी पुरुष, खोखो, वॉलीबाल, टेबल टेनिस के ट्रायल होंगे। 18 नवंबर को हैंडबॉल, नेटबॉल, बैडमिंटन, सॉफ्टबॉल, आर्चरी, एयर राइफल-एयर पिस्टल, स्वीमिंग, वुशू, टग ऑफ वार एंड योग आदि खेलों के ट्रायल होंगे। 19 नवंबर को एथलेटिक्स, जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, ग्रेको रोमन रेसलिंग, जिम्नास्टिक, चेस, क्रास कंट्री के ट्रायल होंगे। सभी खिलाड़ी अपनी किट व उपकरण साथ लाएंगे। फिटनेस प्रमाण पत्र, ऑनलाइन रजिट्रेशन फार्म की प्रति, खेल प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित दो छायाप्रति लानी होंगी। विवि की वेबसाइट पर इसको लेकर दिशा निर्देश अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें