फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रशासक की नियुक्त नहीं, प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए सरकार

Sat, 02 May 2026 07:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
रोहटा। गांव पूठखास में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने विधानसभा के ग्राम प्रधानों से जनसंवाद 
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के संवाद में ग्राम प्रधानों ने उठाई मांग, कहा प्रशासक नियुक्ति का करेंगे विरोध
विज्ञापन

-प्रशासक नियुक्ति के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव पूठखास स्थित फार्म हाउस पर शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया। प्रधानों ने ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश चुनाव समय पर नहीं हो पाते हैं तो ग्रामों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासक नियुक्त किए गए तो ग्राम प्रधान संगठन इसका विरोध करेगा। प्रधानों ने पूर्व में प्रशासक नियुक्ति के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग भी उठाई।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, जनसमस्याओं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रधानों से विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यदि देश को विश्व गुरु बनाना है तो जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि देशहित में राजनीति करते हुए ही वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने ग्रामीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सड़क, जल निकासी, तालाबों का जीर्णोद्धार, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि गांवों की समस्याओं को चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करें, ताकि विकास योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा सके। कई प्रधानों ने विकास कार्यों में आ रही बाधाओं और प्रशासनिक देरी की ओर ध्यान आकर्षित किया, जिस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर त्यागी ने की तथा संचालन राकेश कश्यप ने किया। इस अवसर पर राजन प्रधान, अशोक, कपिल, धर्मेंद्र सांगवान, अनिल सांगवान, प्रदीप, वीरेंद्र, लीलू त्यागी, राजीव त्यागी, नजाकत अली उर्फ गोटी, सहंसरपाल, टिंकू, कुलदीप हुड्डा, सलीम नारंगपुर, सोनू त्यागी, सुधीर जटपुरा, बिजेंद्र, गौरव, वेदपाल फौजी, भोजराज, भारतवीर, दीपक, अरविंद सहित रोहटा, जानी और सरुरपुर ब्लॉकों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें