फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: ज्ञानेंद्र चौधरी के आलीशान होटल दोआब विलास को प्रशासन ने किया सील

Mon, 30 Sep 2019 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
होटल पर सील लगाने पहुंची एमडीएम व नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भूमाफिया घोषित किए गए अवैध पेट्रोल पंप के मलिक ज्ञानेन्द्र चौधरी के बाइपास स्थित विवादित होटल दोआब विलास पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस ही गया। सोमवार दोपहर को भारी पुलिस फोर्स  के साथ पहुंची एमडीए और नगर निगम की टीम ने होटल पर सील लगा दी। 

विज्ञापन


 बाईपास स्थित होटल दोआब पर एमडीए द्वारा दिए गए तीसरे नोटिस की मियाद शनिवार को खत्म हो गई। इससे पहले नोटिस के जवाब में भू-माफिया ज्ञानेंद्र चौधरी और सचिन चौधरी ने मैनेजर के हस्ताक्षर से एमडीए में होटल की कंपाउंडिंग के लिए फाइल भेजी थी। जिसे एमडीए अधिकारियों ने लौटा दिया। अधिकारियों का  कहना है कि फाइल पर होटल मालिक के हस्ताक्षर नहीं थे। बिना हस्ताक्षर फाइल मंजूर नहीं की जा सकती थी।

विज्ञापन

ग्राम डूंगरावली के पास एनएच-58 पर छोईया (नाला) है। यह नाला एनएच-58 के किनारे से होकर गुजर रहा है। नाले के किनारे ज्ञानेंद्र चौधरी और सचिन चौधरी ने आलीशान होटल दोआब विलास का निर्माण किया है। इस होटल निर्माण में इन लोगों ने नाले पर भी कब्जा करते हुए करीब 946 वर्ग मीटर जमीन कब्जा ली। जिसकी कीमत 26 लाख से ज्यादा आंकी गई है। 

दरअसल, होटल दोआब में क्लब का नक्शा पास कराकर निर्माण करा लिया गया। हाल ही में प्रशासन ने होटल मालिक से सात दिन के भीतर में जवाब मांगा था। इसके पहले भी एमडीए दो बार होटल को नोटिस देकर जवाब मांग चुका है। वहीं होटल मालिक ज्ञानेंद्र चौधरी पूरे प्रकरण के की शुरूआत से ही फरार चल रहा है। पुलिस भू-माफिया ज्ञानेन्द्र चौधरी और सचिन चौधरी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें