आईवे इंटरनेशनल स्कूल से 1.47 करोड़ वसूलेगा प्रशासन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण सचिव ने बिजली बंबा बाईपास स्थित आईवे इंटरनेशनल स्कूल से स्वीकृत मानचित्र के सापेक्ष अवशेष धनराशि की वसूली कराने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
मेरठ विकास प्राधिकरण की सचिव प्रवीणा अग्रवाल ने बताया कि आईवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक प्रगति नगर निवासी रितु अग्रवाल पत्नी राकेश अग्रवाल एवं उनके पुत्र राहुल अग्रवाल द्वारा नंगला शेरखां उर्फ जैनपुर में शैक्षिक मानचित्र स्वीकृत कराया गया था। लेकिन स्वीकृत मानचित्र के सापेक्ष जो धनराशि शुल्क के रूप में जमा कराई जानी थी, वह नहीं कराई गई। वर्तमान में स्कूल प्रबंधक पर बाह्य विकास शुल्क 87,37,685 रुपये, निरीक्षण शुल्क 101164, लेबर सेस 1228417, उप विभाजन शुल्क 400867 सहित कुल 1,47,78,931 (1 करोड़ 47 लाख 78 हजार 931) रुपये बकाया हैं। राजस्व वसूली के दृष्टिगत यह एक बड़ी धनराशि है, जिसको वसूला जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने भू-राजस्व के बकाये के रूप में उक्त धनराशि को वसूलने की बात कही है।