फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वामी यशवीर महाराज के वायरल वीडियो से सकते में प्रशासन

विज्ञापन
स्वामी जी का विडियो वायरल होने के बाद गांव सठला में पुलिस व नायब तहसीलदार लोगों के बयान लेते हु
विज्ञापन
नायब तहसीलदार और पुलिस ने गां सठला में जाकर लिए ग्रामीणों के बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव सठला के संबंध में मुजफ्फरनगर निवासी स्वामी यशवीर महाराज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि सठला गांव में दलित समाज के लोगों को उनकी भूमि पर दूसरे समुदाय के लोग मंदिर नहीं बनाने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएसपी एक सप्ताह में संज्ञान लेकर मंदिर का निर्माण कराएं अन्यथा वह हिंदुओं के साथ मिलकर मंदिर का निर्माण कराएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वामी यशवीर कह रहे हैं कि मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला में जाटव समाज के लोग रहते हैं, जिनकी संख्या 500 है। वहीं दूसरे समुदाय के लोगों की संख्या 20 हजार है। गांव में दूसरे समुदाय के 15-20 धार्मिक स्थल हैं लेकिन वहां कोई मंदिर नहीं है। 1947 से लेकर अब तक यहां दलित समाज के लोग 800 गज जमीन पनर शिव मंदिर बनाना चाह रहे हैं। लेकिन दूसरे समुदाय के लोग मंदिर बनाने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि यह भारत है पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है। डीएम और एसएसपी इस विषय में स्वत: संज्ञान लें और सात दिन में वहां मंदिर निर्माण करा दें। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह हिंदू समाज को लेकर वहां जाएंगे और नींव रखकर मंदिर का निर्माण प्रारंभ करेंगे। उन्होंने हिंदू समाज काे भी तैयार रहने के लिए कहा है। कहा कि आंदोलन की आवश्यकता हुई तो उसमें आपकी आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार नितेष सैनी, चौकी प्रभारी सुमित तोमर और दरोगा योगेश पांडेय ने गांव में जाकर लोगों के लिखित बयान लिए। जिसमें जाटव समाज के लोगों ने कहा कि वायरल वीडियो से उनका कोई लेनादेना नहीं है। वीडियो में बताई गई विवादित भूमि उनके कब्जे में ही है। इस संबंध में कोई शिकायत शासन प्रशासन से नहीं है।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। गांव वालों ने लिखित में दिया है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को वह लोग जानते भी नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें