कस्तूरबा विद्यालय में निरीक्षण के दौरान छात्राओं के साथ खाना खाते एडीएम एफ।
- फोटो : MAWANA
मवाना। अपर जिलाधिकारी वित्त ने सुभाष प्रजापति कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से पूछताछ की वहीं बच्चों के साथ खाना खाया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एडीएम ई सुभाष प्रजापति के औचक निरीक्षण से विद्यालय में शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया। एडीएम ई ने हास्टल, रसोई व कक्षाओं का भ्रमण किया। एडीएम ने स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के समापन की प्रक्रिया होने पर छात्राओं द्वारा तैयार किए तंबुओं का निरीक्षण कर प्रश्न पूछे। समापन के बाद उन्होंने छात्राओं के साथ खाना खाया। निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिलने पर शिक्षिकाओं ने राहत की सांस ली। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा से जुडे़ अधिकारी मयंक मिश्र, वित्त लेखाधिकारी मनीष मिश्र, वार्डन अमरीता वेदवान, प्रियंका, पूनम, रेखा, आरती, संगीता, अंजू के अलावा स्काउट शिक्षिका कवरजीत सिंह, सपना जसूजा एवं बीना त्यागी मौजूद रहीं।