मोदीपुरम। पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में 28 से 31 अक्तूबर तक हुए योनेकस सनराइज सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में रोशनपुर डौरली की रकानेट सुपर सेमेस्टर बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य तोमर ने शानदार खेल दिखाते हुए अलीगढ़ के रहने वाले अतीक अहमद को हराकर उत्तर प्रदेश और अपनी रकानेट सुपर सेमेस्टर बैडमिंटन अकादमी का नाम रोशन किया। बालिका वर्ग में भूमि राणा, सौम्या सिंह, आरवणी पाठक ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 15 वर्ग में प्रथम नंबर पर आने पर आदित्य तोमर को केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शनिवार को रकानेट सुपर सेमेस्टर बैडमिंटन अकादमी पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कोच सनोज कुमार, अमित सिंह, मनोज कुमार, राजेश, रोशन सिंह, सचिन तोमर, रीना तोमर आदि मौजूद रहे।