फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एडीजी जोन के कुत्ते ने एसपी सिटी को काटा, लगवाने पड़े इंजेक्शन

Tue, 27 Nov 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
dog
विज्ञापन

सुनने और पढ़ने में भले ही आश्चर्यजनक लगे, लेकिन यह सही है। पुलिस अफसरों के पालतू कुत्ते काटने लगे हैं। एडीजी के घर पर पालतू कुत्ते ने एसपी सिटी रणविजय सिंह को काट लिया। एसपी सिटी को कुत्ते के काटने को लेकर पुलिस अफसरों में चर्चाएं चलती रही। वहीं सोमवार रात को एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के पालतू कुत्ते ने एसपी ट्रैफिक की बेटी को काट लिया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एसपी सिटी रणविजय सिंह पुलिस के एक उच्च अधिकारी के साथ मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार के घर पर गये थे। इस बीच एडीजी के पालतू कुत्ते ने एसपी सिटी के हाथ में काट लिया।

एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है, पालतू कुत्ता उनकी गोद में भी खेलता है। जब वह कुत्ते को बिस्किट खिला रहे थे तो कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल में इंजेक्शन लगवा लिया गया है। वहीं सोमवार रात को मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी में एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के पालतू कुत्ते ने एसपी ट्रैफिक की बेटी को काट लिया। एसपी सिटी ट्रैफिक ने भी रात में एक निजी डॉक्टर के यहां बेटी को इंजेक्शन लगवाया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसओ और सीओ को भी काट चुका है कुत्ता
पूर्व में एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ को भी कुत्ते ने काट लिया था। वहीं सीओ के हाथ में भी सीओ के पालतू कुत्ते ने काट लिया था।

डॉक्टरों का कहना है कि कई बार पालतू कुत्ता भी अपने ही घर के सदस्य या छोटे बच्चे को काट लेता है। कुछ मामले ऐसे आते हैं कि जिनमें कुत्ते को छेड़ा जा रहा या फिर कुत्ता अनजान व्यक्ति को अचानक काट लेता है। समय पर इंजेक्शन जरूर लगवाएं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें