फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ADG दफ्तर पहुंचे पदाधिकारी, प्रधानाचार्य को फांसी दिलाने की मांग, छात्रा के साथ की थी दरिंदगी

Wed, 21 Dec 2022 07:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पंजाबी समाज सेवा समिति के पदाधिकारी बुधवार को ADG दफ्तर पहुंचे और प्रधानाचार्य को फांसी दिलाने की मांग की। बताया गया कि प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ दरिंदगी की थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ फांसी की मांग को लेकर पंजाबी समाज सेवा समिति के पदाधिकारी बुधवार को एडीजी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरोपी ने हरकत की है। उसको सख्त सजा मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने में प्रधानाचार्य को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया है। ऐसे में ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि आरोपी अब से पहले भी करीब आठ छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत कर चुका है। डर और समाज में इज्जत के खातिर वह लोग सामने नहीं आए है। आरोपी की सभी बिंदुओं की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि समिति के पदाधिकारी एकत्र होकर बुधवार को एडीजी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने यहां नारेबाजी करते हुए प्रधानाचार्य धनपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने स्कूल का माहौल खराब कर रखा है। ऐसे प्रधानाचार्य को वीआईपी ट्रीटमेंट देना सही नहीं है। प्रधानाचार्य को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने एडीजी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की विस्तार से जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें