फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ से मेरठ पहुंचकर एडीजी सिक्योरिटी ने गुपचुप ढंग से परखी कचहरी की सुरक्षा

Thu, 12 Mar 2020 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Meerut cutcherry, मेरठ कचहरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ से एडीजी सिक्योरिटी दीपेश जुनेजा गुरुवार सुबह अचानक कोर्ट परिसर का निरीक्षण करने के लिए मेरठ पहुंच गए। वह सादा कपड़ों में थे और साथ में सिक्योरिटी भी नहीं थी।

विज्ञापन


शहर के वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर गेट से वह कचहरी परिसर में दाखिल हुए। गेट पर तैनात कांस्टेबल सुभाष चंद्र और मनोज भारद्वाज, विनोद कुमार उनको पहचान नहीं पाए। उन्होंने एडीजी की तलाशी ली। इसके बाद उन्हें एंट्री दी गई। 

गेट पर मेटल डिटेक्टर नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई तो तैनात पुलिसवाले कुछ माजरा समझ पाए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। एडीजी ने कचहरी परिसर की सुरक्षा देखी। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। यहां कुछ मिनट रुककर वह परतापुर हवाई पट्टी के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


एडीजी सुरक्षा ने इस दौरान अपने गनर और सीओ व एसपी सिटी को भी नहीं बताया कि यह कि वह अचानक कचहरी परिसर पहुंचेंगे। अपनी गाड़ी भी कचहरी से 300 मीटर दूर मेरठ कॉलेज की तरफ रुकवा दी थी। जिसके बाद में मेरठ कॉलेज की तरफ से अचानक पैदल ही कचहरी पहुंचे। 

बाद में एडीजी की सुरक्षा के पहुंचने के बाद एसपी सिटी और सिविल लाइन भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बताया गया कि एडीजी सिक्योरिटी हवाई पट्टी की सुरक्षा व्यवस्था भी देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें