फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: मेरठ के चारों मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Thu, 12 Mar 2020 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोनावायरस की जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजे गए मेरठ के चारों मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


कोरोना जैसे लक्षणों वाले तीनों मरीजों के सैंपल जांच के लिए पिछले गुरुवार को भेजे गए थे। इनमें भाई-बहन और एक युवती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी हुई थी।

युवक चीन के वुहान शहर से करीब एक माह पहले लौटा था। उसकी 28 दिन तक निगरानी की गई थी। वह ठीक था। लेकिन पिछले दिनों वह दिल्ली और आगरा गया था। वहां कुछ विदेशी लोगों से भी मिला था। उसे खांसी-जुकाम और बुुखार था। उसकी बहन में भी इसी तरह के लक्षण थे।
विज्ञापन


इनके अलावा जिस युवती का सैंपल भेजा गया था, वह दिल्ली के एक होटल में जॉब करती है। उसने वहां इटली से लौटे उस व्यक्ति को खाना दिया था, जिसे कोरोना की पुष्टि हुई थी। इन तीनों के सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को आई, जो नेगेटिव है।

इनके अलावा एक युवक का सैंपल शनिवार को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। यह युवक गाजियाबाद में नौकरी करता है। वहीं यह कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीज के साथ रहा है। इसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने में तो थोड़ी देरी हुई, मगर स्वास्थ्य विभाग के लिए ये राहत की खबर है कि चारों को कोरोना नहीं निकला है। अभी तक मेरठ से आठ सैंपलों की जांच हुई है, सभी नेगेटिव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें