फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक घंटे तक बैठे रहे एडीजी, नहीं आई कोई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। समाधान दिवस में शनिवार को खरखौदा थाने पर एडीजी डीके ठाकुर शिकायत सुनने के लिए पहुंचे। वह यहां करीब एक घंटे बैठे रहे, लेकिन कोई शिकायतकर्ता ही थाने में नहीं पहुंचा। उनके जाने के बाद एक शिकायतकर्ता थाने पहुंचा।
विज्ञापन

खरखौदा थाने पर लगे समाधान दिवस में सुबह करीब 11:45 बजे एडीजी डीके ठाकुर पहुंचे। उन्हें यहां कई पुलिसकर्मियों के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी नहीं मिले। करीब एक घंटे तक समाधान दिवस में शिकायत सुनने के लिए एडीजी मौजूद रहे, लेकिन उनके सामने कोई भी शिकायतकर्ता थाने में शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद एडीजी ने थाने के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
एडीजी के चले जाने के बाद दोपहर करीब 2:00 बजे समाधान दिवस में जमीन संबंधी केवल एक शिकायत पहुंची। इसमें गांव धनतला निवासी हरवीर ने बताया कि कृषि भूमि को लेकर उसका पड़ोसी से विवाद चल रहा है। पीड़ित ने कृषि भूमि की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन समाधान दिवस में लेखपाल नहीं होने के कारण निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें