फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईपी बीए प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट में दे दिया अतिरिक्त मेजर विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी निकलने का सिलसिला जारी है। अब वीएमएलजी कॉलेज गाजियाबाद की यूजी एनईपी की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के रिजल्ट में एक मेजर विषय अतिरिक्त दिखा दिया। बुधवार को छात्रों ने इसकी शिकायत कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रो. भूपेंद्र सिंह से की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने बुधवार को कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रो. भूपेंद्र सिंह से शिकायत की। उन्होंने कहा कि यूजी एनईपी में तीन मेजर विषय होते हैं, जिसमें अधिकतम क्रेडिट 25 होते है। अप्रैल 2024 में घोषित परिणाम में छात्राओं को 29 क्रेडिट तक दिए गए हैं। वीएमएलजी कॉलेज गाजियाबाद की छात्राओं ने तीन मेजर विषय ही फार्म में भरे थे। एडमिट कार्ड पर भी तीन ही मेजर विषय थे, लेकिन रिजल्ट में एक अतिरिक्त मेजर विषय प्रदर्शित हो रहा है। छात्राओं ने माइनर में म्यूजिक (वोकल) इंट्रोडक्शन टू इंडियन म्यूजिक विषय को लिया था, लेकिन रिजल्ट में इसे माइनर के साथ मेजर विषय में भी प्रदर्शित किया हुआ है। कॉलेज की 19 छात्राओं के परिणाम में ये गलती है। परीक्षा नियंत्रक ने इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें