फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपर जिलाधिकारी वित्त ने तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया

विज्ञापन
एडीएम एफ तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी ने तहसील में तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम एफ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर तहसीलदार न्यायालय में लंबित वादों की जांच की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया था कि लेखपाल द्वारा वादों पर क्या रिपोर्ट लगाई जा रही है इसकी जांच की जाए। तहसीलदार न्यायालय में कुल 109 वादों के दस्तावेजों की जांच की गई है। जिनमें से 50 वादों पर लेखपालों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदारों के न्यायालयों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें