फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: आरोपी पिता को भेजा जेल, बेटी को नशे की गोलियां खिलाकर...

Wed, 05 Jun 2019 05:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसपी सिटी सतपाल आंतिल के मुताबिक प्रेमी से बात करने पर युवती को उसके पिता ने नशे की गोलियां खिलाकर उसे अर्द्धमूर्च्छित अवस्था में भोपा के पास गंगनहर में फेंक दिया है। अभी तक युवती का पता नहीं चल सका है। मगर, इस मामले में युवती के प्रेमी की ओर से तीन जून को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस गंगनहर में युवती की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसपी सिटी सतपाल आंतिल और सीओ सदर सिद्धार्थ कुमार ने घटना की जानकारी दी। बताया कि तीन जून को छपार क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युवक ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर अपनी बेटी को अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक ने बताया था कि युवती इंटर की छात्रा है और उससे उसके प्रेम संबंध है। 24 अप्रैल को वे दोनों घर से भागकर शादी करने वाले थे। इसकी जानकारी मिलने पर 23 अप्रैल की रात ही व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर बेटी को गायब कर दिया। उसने हत्या करने की आशंका जताई थी।  

इंस्पेक्टर छपार एचएन सिंह ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि व्यक्ति को अपनी बेटी का प्रेमी युवक से बातें करना नागवार गुजरता था। जब उसे बेटी के 24 अप्रैल को प्रेमी संग भागकर शादी करने का पता चला तो वह गुस्से से भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर बेटी को 23 अप्रैल की रात दूध में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दी। अर्द्धमूर्च्छित होने पर वह उसे गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो में लेकर भोपा के गांव रुड़कली पहुंचा और अर्द्धमूर्च्छित बेटी को गंगनहर में फेंक दिया। 

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पिता और बोलेरो चालक को गिरफ्तार करते कर लिया गया है। बोलेरो भी बरामद कर ली गई है। गंगनहर में युवती की तलाश कराई जा रही है। इस संबंध में आसपास के जनपदों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी पिता और उसके साथी को जेल भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें