फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग के निर्माण में देरी पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क मार्ग के निर्माण में देरी पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। चांदपुर-मवाना तहसील को जोड़ने वाले क्षेत्र के भीमकुंड गांव के समीप गंगा पुल के नजदीक संपर्क मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है, जिससे किसानों के गन्ने की सप्लाई बाधित हो रही है। जिसके विरोध में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने चांदपुर-हस्तिनापुर रोड पर धरना प्रदर्शन किया। उन्हाेंने संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।
क्षेत्र के भीमकुंड गांव के समीप गंगा पुल पर संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के चलते गन्ना सप्लाई कर रहे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का गन्ना खेतों में ही सूख रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू तोमर के मवाना तहसील अध्यक्ष चौधरी अनिल चिकारा के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने या निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए बंद करने की मांग की। चिकारा ने बताया कि संपर्क मार्ग बनाने में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। समय से कार्य नहीं किया जा रहा है। गन्ने की आपूर्ति न होने से गन्ना केंद्र पर तोल बंद है। किसानों का गन्ना खेतों में ही सूख रहा है। सड़क के बीच में पत्थर गिराकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। मार्ग से गन्ने की ट्रॉली व बोगी तक भी नहीं निकलने दी जा रही। विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों व कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार और अधिकारियों को चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। शाम को मार्ग सुचारु होने पर किसान लौट गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू तोमर के ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ समर सिंह, जिला सचिव मुजफ्फरनगर राजेंद्र चौधरी, शीशपाल चौधरी मंडल उपाध्यक्ष मुरादाबाद, तहसील अध्यक्ष चांदपुर चौधरी लोकेंद्र सिंह, डॉ. राजकुमार, कृष्णपाल बस्तोरा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें