फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणना के आधार पर गोवंश न मिलने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गणना के आधार पर गोवंश न मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने जिले में शुरू की गोवंश की गणना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पशुपालन विभाग ने जिले में गोवंश की गणना शुरू की दी है। विभाग पशुओं के टैग के आधार पर गणना करेगा तथा पशु पालकों के पास गोवंश न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में गोवंश द्वारा किसानों की फसलों का नुकसान करने की शिकायतें मिल रही है। किसानों का आरोप है कि कुछ लोग अपने पशुओं को गोआश्रय स्थलों पर छोड़कर चले जाते हैं। बेसहारा पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। बार-बार शिकायत मिलने पर अब पशुपालन विभाग की ओर से जिले में गोवंश की गणना शुरू कराई। विभाग की टीम टैग के आधार पर पशुपालक के बारे में जानकारी जुटाएगी। पूर्व में हुई गणना के आधार पर पशुपालकों के पास गोवंश न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला पशु चिकित्साधिकारी खुशीराम ने कहा जिले में गोवंश की गणना कराई जा रही है। टैग के आधार पर पशुपालकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूर्व में हुई गणना के अनुसार पशु पालकों के पास पशु न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें