फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 9 पुलिसकर्मी समेत कोरोना के 58 मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 2727 हुई

Fri, 14 Aug 2020 11:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना की जांच का नूमना लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण के लिए किए गए 2472 लोगों के टेस्ट में से शुक्रवार को 58 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मरने वालों में सुमन (77 ) कोणार्क कॉलोनी और उर्मिला शर्मा (72)  निवासी पुराना के ब्लॉक शास्त्रीनगर की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में नौ पुलिसकर्मी व मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सक, बैंक के एक मैनेजर भी शामिल हैं।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 58 नए मरीज मिले। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2727 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 101 मौत हो चुकी हैं। 2230 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 396 मरीज कोविड के अस्पतालों में भर्ती हैं। 42 मरीज होम आइसोलेट हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट करा दिया गया है। शुक्रवार को 62 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना के नए मिले मरीजों में छात्र, महिलाएं, श्रमिक और बिजनेसमैन, सेना का जवान भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें