फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहे कक्ष निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई: प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित रहे कक्ष निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई: प्रमुख सचिव
विज्ञापन

मेरठ। अनुपस्थित रहे कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इनकी सूची बनाकर भेजी जाए। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद तक विद्यार्थी परीक्षा में बैठ सकते हैं, लिहाजा इसके बाद तुरंत अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या ऑनलाइन की जाए। यह निर्देश बुधवार को प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि कक्ष निरीक्षकों केसाथ जो रिलीवर होते हैं, वे बाहर न खड़े रहे। वे भी कमरों में जाकर देखें। इसके अलावा उन्होंने कौन-कौन नोडल अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और कौन नहीं पहुंचे इसकी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने और अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें