रात 10 बजे के बाद तक चढ़त होती रहती हैं और इस समय नो एंट्री खोली जाती है भारी वाहन शहर की सीमा में प्रवेश करते हैं। सड़कों पर आमने-सामने चढ़त व ट्रक आ जाते हैं, इससे जाम लग जाता है। नो एंट्री रात्रि 10 बजे के स्थान पर रात्रि 12 बजे तक करने का सुझाव दिया। जाम वर या वधु पक्ष की वजह से लगता है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
एसपी ट्रैफिक ने कहा कि सभी मंडप स्वामी अपने गार्ड को प्रशिक्षण दें कि वह मंडप की पार्किंग में गाड़ी व्यवस्थित तरीके से लगवाएं। मंडप के बाहर सड़क पर वाहन किसी भी स्थिति न खड़े हों। मंडप परिसर के मुख्य द्वार से दूर तक कैमरे लगे हो ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर दोषी व्यक्ति को सजा दी जा सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में मंडप स्वामी मौजूद रहे।
मेरठ में इस सीजन में तकरीबन पांच हजार से भी ज्यादा विवाह होंगे। देवउत्थान इकादशी पर 634 विवाह कार्यक्रम होंगे। कई मंडप में सुबह और शाम को शादियां होंगी। बड़े होटलों में एक दिन में तीन से चार विवाह संस्कार होंगे।