फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध करें कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी मिलकर मृत्यु दर रोकें। इतना ही नहीं ऑक्सीजन सिलिंडर एवं मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें। यदि कालाबाजारी हो रही हो तो कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे 16 जनपद हैं, जहां कोरोना के मरीज बढ़े हैं। वहां नोडल अधिकारियों समेत चार सदस्यीय टीम भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि कॉंटेक्ट ट्रेसिंग कम से कम 12 से 15 के बीच होनी चाहिए। कोरोना मरीज मिलने के बाद 24 से 48 घंटे के अंदर संपर्क वालों की भी जांच कराई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत है। जिस घर में कोरोना मरीज निकला है उसके आसपास के घरों तक ही कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। वह माइक्रो कंटेनमेंट जोन होगा। इसके लिए सिविल डिफेंस, होमगार्ड, पीआरडी, एनएसएस, एनसीसी कैडेट और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सेवाएं ली जानी चाहिए। टेस्टिंग में एक तिहाई आरटीपीसीआर और दो तिहाई एंटीजन टेस्ट होना चाहिए। प्राइवेट अस्पताल निर्धारित दर पर ही मरीजों और तीमारदारों से चार्ज लें, यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

आयुक्त अनीता सी. मेश्राम ने बताया कि मेरठ में सितंबर में 85 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें से 58 की मौत 48 घंटे के अंदर हुई है। इसकी निरंतर समीक्षा की जा रही है। नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने बताया कि पोर्टल पर अपलोड डाटा को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों को गंभीर मरीजों की सूचना तत्काल देने के लिए कहा है। टेस्टिंग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान पर विशेष सचिव अरुण प्रकाश, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी के बालाजी, एसएसपी अजय साहनी, प्रधानाचार्य एलएलआरएम डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. अशोक तालियान, डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एमएसवाई मेडिकल कॉलेज के जीएम डॉ. अश्वनी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें